Wednesday, May 15, 2019

हम ईरान से युद्ध नहीं चाहते हैं: अमरीका

अमरीका और ईरान के बीच बढ़ रहे तनाव के माहौल में अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि उनका देश ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहता है.
रूस में बोलते हुए पोम्पियो ने कहा कि अमरीका चाहता है कि ईरान एक सामान्य देश की तरह व्यवहार करे.
लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि यदि अमरीकी हितों पर हमला हुआ तो जवाब दिया जाएगा.
इसी बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़ामनेई ने भी कहा है कि अमरीका के साथ कोई युद्ध नहीं होगा.
बीते सप्ताह ही अमरीका ने जंगी जहाज़ी बेड़ा और विमानवाहक युद्धपोत को मध्य पूर्व में तैनात किया था.
रूस के सोची शहर में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ से वार्ता कर रहे पोम्पियो ने कहा है कि अमरीका 'मौलिक रूप से' ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहता है.
"हमने ईरान को ये भी स्पष्ट कर दिया है कि अगर अमरीकी हितों पर हमला हुआ तो हम निश्चित तौर पर जवाबी कार्रवाई करेंगे."
वहीं रूसी विदेश मंत्री के साथ बातचीत में पोम्पियो ने दोनों देशों के बीच के मतभेदों को भी उठाय.

No comments:

Post a Comment